सराड़ा: सेमारी में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा,श्री राम के जयकारो से राममय हुई सेमारी नगरी
Sarada, Udaipur | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेमारी नगर में रामोत्सव सेवा समिति,रामधुन भक्त मंडली व विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा सेमारी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।विजयरथ में श्री राम की तस्वीर को बिराजित कर शोभायात्रा सेमारी नगर के रा.उ.मा.वि.परिसर से दोपहर 3 बजे शुरू हुई।जो नगर के मुख्य मार्ग,सालवी मोहल्लाहोते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।