सराड़ा: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सराडा मे गरबा चौक पर कार सेवको का किया सम्मान एवं राम की झांकी का निकला जुलूस
Sarada, Udaipur | Jan 22, 2024 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सराडा में रविवार से सराडा के गरबा चौक पर अखण्ड रामायण पाठ शुरू किया गया जिसका समापन सोमवार को हुआ।रामायण पाठ के संपन्न होने के बाद हवन किया गया।उसके बाद अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के प्रसारण को लोगो ने लाइव देखा।उसके बाद सराडा के कार सेवक का एवं राम की झांकी का जुलूस निकाला गया।