सराड़ा: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सराडा के कई घरों, दुकानों, मंदिरों एवं बाजार को सजाया गया
Sarada, Udaipur | Jan 21, 2024 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सराडा में कई घरों एवं दुकानों पर जय श्रीराम का स्लोगन लिखकर उत्सव की तैयारी की जा रही है व गांव के सभी मंदिरों को सजाया गया है। सराडा में प्रतिदिन सुबह महिलाओं व पुरुषों की ओर से प्रभात फेरी निकालकर और जय श्रीराम के जयकारों के साथ घर-घर जाकर धर्म जागरण का संदेश दिया जा रहा है।