➡️कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, जनपद फतेहपुर को मिले 06 नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन (यूपी-112)
➡️ जनपद फतेहपुर को मिले 06 नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहनों को #Spfhr अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
➡️इस अवसर पर #CO लाइन श्रीमती प्रगति यादव , प्रभारी यूपी-112 श्री राम केवल पटेल सहित यूपी-112 से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#Spfhr द्वारा सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यूपी-112 आपातकालीन सेवा के संचालन हेतु रवाना किया गया । इन चार पहिया वाहनों को विशेष रूप से थाना कोतवाली,मलवां, हुसैनगंज, खागा, चांदपुर एवं जाफरगंज थाना क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जा सके , इन नए चार पहिया वाहनों के संचालन से यूपी-112 की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा जनमानस को समयबद्ध, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित हो सकेगी । यह पहल अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी।
➡️कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।
#Uppolice