उनियारा: खोहल्या से रमजानगंज मार्ग को 20 साल बाद प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त
Uniara, Tonk | Jun 30, 2026 उनियारा तहसील क्षेत्र में खोहल्या से रमजानगंज की और जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया। मंगलवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार एसडीएम सुमन गुर्जर व तहसीलदार पूजा मीणा के निर्देश पर गिरदावर पवनेश जोशी, पटवारी कोशल कुमार व शंकर गुर्जर ने मय टीम कार्यवाही करते हुए 20 साल बाद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया।