कलान: पटना देवकली के निकट भैया दूज से पहले उजड़ीं खुशियां, सड़क हादसे में 4 बच्चों के पिता की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
कलान (शाहजहांपुर)।* भैया दूज से ठीक एक दिन पहले कलान थाना क्षेत्र में मातम पसर गया। पटना देवकली निवासी विपिन मंगलवारशाम को पत्नी को ससुराल में भैया दूज कराने के लिए छोड़कर घर लौट रहे थे। पटना देवकली चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और विपिन की मौके पर ही मौत हो गई