चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को शाम चार बजे समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखण्ड अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा विभाग के कर्मचारियों को आग से बचाव एवं आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।