बक्सर: बक्सर में डीएम ने भरा पहला स्वगणना पत्र, हर नागरिक से 10 लोगों को जागरूक करने की अपील की
Buxar, Buxar | Apr 17, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 11:00 बजे पूर्वाह्न में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में डीएम ने स्वयं स्व-घोषणा पत्र भरकर डिजिटल जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पेपरलेस और डिजिटल जनगणना हो रही है।