चुनार: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नयनागढ़ महोत्सव में गंगा संरक्षण पर जोर दिया
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नयनागढ़ महोत्सव के दूसरे दिन गंगा संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने नमामि गंगे अभियान की सफलता के लिए युवा और जनभागीदारी को अहम बताया।