सुजानगढ़: ईयारा PHC में 4 माह से डॉक्टर नहीं, 20 हजार की आबादी परेशान
चूरू। सुजानगढ़ की ईयारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार हालत में है। 2018 में स्वीकृत इस PHC में पिछले 4 माह से डॉक्टर का पद रिक्त है। चिकित्सक न होने से करीब 20 हजार की आबादी को इलाज के लिए 16 किमी दूर सांडवा जाना पड़ रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों ने रोष जताया है।