उज्जैन के फ्रीगंज स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट कंपनी के एक कथित आदेश के विरोध में किया गया, जिसमें धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध की बात कही गई थी।