उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कथित आईपीएस अफसर ने बंद मक्खन के पैसे नहीं दिए. खुद को आईएपीएस बताने वाले शख्स ने एक दुकान से 40 रुपये का बंद मक्खन लिए लेकिन पैसे नहीं दिए. वहीं जब दुकानदार ने शख्स से पैसे मांगे तो उसने खुद को नोएडा का अधिकारी बताते हुए पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद पीड़ित दुकान संचालक ने पुलिस को फोन कर बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी शख्स पैसा देने में आनाकानी करता रहा और यही नहीं स्थानीय पुलिस पर सैल्यूट करने का दबाव भी बनाता रहा. मौके पर पहुंचे दरोगा और सिपाही ने शख्स से कहा कि केवल उन्हीं अफसरों को सैल्यूट किया जाता है, जो वर्दी पहने हुए रहते हैं.
#LucknowNews #FakeIPS #IPSOfficer #FraudCase #PoliceAction #LatestUpdates #ABPNews