तोपचांची: मदेयडीह पंचायत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दीपोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भ्रमण
रविवार को तोपचांची प्रखंड के मदेयडीह पंचायत में दर्जनों युवा, पुरुष ,महिला ,बच्चे हाथ में रामजी के ध्वजा लिए व रामजी के जयकारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दीपोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर पंचायत भ्रमण किया ।वही ग्रामीणों के बीच दीया का वितरण किया गया।