पेण्ड्रा: कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने डाइट पेंड्रा में प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक ली
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने प्रोत्साहित किया। जिला प्रशासन ने बताया कि डाइट पेंड्रा में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होगी।