धौलपुर: जिला अस्पताल धौलपुर में काउंटरों पर नहीं मिलती पर्ची लिखी आधी दवाएं, मरीज विवश होकर लौट रहे
र। जिला अस्पताल धौलपुर में इन दिनों दवाओं का टोटा बना हुआ है। यहां मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा दवा लिखने के बाद दवा काउंटर पर आधी से ज्यादा दवाइयां नहीं होने की बात कहते हुए मरीजों को वापस कर दिया जाता है। जो मरीज के लिए बड़ी पीड़ा बनी हुई है। आज मंगलवार को भी जब कई मरीज डॉक्टर की लिखी हुई पर्चियां लेकर दवा काउंटर पर पहुंचे तो कई पर्चो की दवाएं नहीं होने