भादरा: युवक को अवैध देशी पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
भादरा, 3 जुलाई। भादरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक युवक को 315 बोर की अवैध देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। एसपी नरेन्द्र सिंह मीना के अनुसार आरोपी बलदेव उर्फ बबलु निवासी सरदारपुरा बास, भादरा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के दो मामले भी दर्ज हैं।