गौ माता को राष्ट्र माता व हिंदू राष्ट्र के लिए चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग का पैदल भ्रमण कर आज शनिवार की दोपहर 12 बजे उन्नाव निवासी युवक मिथिलेश चित्रकूट पहुंचा है। मिथिलेश ने बताया कि अभी तक वह 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है। उसका कहना है कि उसने मन में ठाना है कि सनातन व गौ माता को राष्ट्र धरोहर का दर्जा मिल सके इसके लिए वह पैदल यात्रा पर निकला है।