केशकाल: धनोरा को 50 लाख रुपये की विकास सौगात, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन
नीलकंठ टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धनोरा ग्राम में 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इनमें महतारी सदन निर्माण, लैंप्स गोदाम निर्माण तथा शिव एवं राम मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे