पूरनपुर: नगर के एक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र का टूटा पैर, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज के रहने वाले महफूज पुत्र रियाज अली नगर के एक कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन था। जिसमें छात्र ने भी भाग लिया था। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र का पैर टूट गया। छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया।