जैसीनगर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आजीविका भवन में महिलाओं का सम्मान किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आजीविका भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उषा प्रमोद पटेल, ब्रह्माकुमारी संस्था से बीके संध्या दीदी और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष क्रांति पटेल उपस्थित हुई,जिन्होंने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम महिलाओं को सम्मानित किया गया।