गुना नगर: कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में उमड़ी शिकायतों की भीड़, 315 लोगों ने दिए आवेदन, कलेक्टर ने दिए निराकरण के आदेश
गुना कलेक्ट्रेट में 19 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र से आए 315 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय सीमा में शिकायतों के निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड नेत्र स्वास्थ्य और एचआईवी जांच के साथ निशुल्क कानूनी सहायता और सलाह की सुविधा मिली।