जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने आसना और अंबेडकर वार्ड के केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
बस्तर संभाग के कमिश्नर एवं रोल ऑब्जर्वर श डोमन सिंह ने शनिवार को दोपहर 3 बजे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक विस्तृत भ्रमण किया। इस निरीक्षण भ्रमण में उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।