जगदलपुर: दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक दलपत सागर में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
नगर के सबसे बड़े तालाब और बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर में आगामी 14 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है । जिसको लेकर शनिवार सुबह 9 बजे दलपत सागर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया ।इस स्वच्छता अभियान में नगर के समाज सेवी , स्कूली छात्र और जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।इस दौरान दलपत सागर से बड़े पैमाने पर जल कुंभी को निकाला गया।