जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने आसना व अंबेडकर वार्ड का निरीक्षण किया, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से करने के दिए निर्देश
जगदलपुर, 27 दिसम्बर 2025/ बस्तर संभाग के कमिश्नर एवं रोल ऑब्जर्वर श्री डोमन सिंह ने शनिवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक विस्तृत भ्रमण किया। इस निरीक्षण भ्रमण में उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कमिश्नर ने मतदान केंद्रों पर सम्बंधित बूथ लेवल आफि