पंजाबी बाग: मंत्री आशीष सूद की अध्यक्षता में दीघा विधानसभा में संगठनात्मक रणनीति और जनसंपर्क पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
मंत्री आशीष सूद, दीघा विधानसभा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई और क्षेत्र में जनसंपर्क को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।