बांधवगढ़: उमरिया में पिकअप और बाइक की भीषण भिड़ंत, अज्ञात घायल जिला अस्पताल में भर्ती
उमरिया के रामपुरी तिराहे पर पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे में उसका मोबाइल फोन भी टूट गया, जिसके चलते उसकी पहचान करने में परेशानी आ रही है