बिलासपुर: ग्राम पठारी खुर्द में महुआ बीनने को लेकर विवाद, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज
उमरिया जिले के ग्राम पठारी खुर्द में महुआ बीनने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि जंगल में पेड़ के पास विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट हुई।आरोप है कि सरोज बाई महार और गोपचंद महार ने कलाबती सिंह और चंद्र कुमार महार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ितों की शिकायत पर बिलासपुर चौकी, कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है ।