जिले में पहली बार नगर आयुक्त के निर्देशन में कोल्ड फागिंग का ट्रायल हुआ
Sadar, Varanasi | Mar 20, 2025 संचारी रोगों की रोकथाम के मद्देनजर मच्छरों पर नियंत्रण हेतु नगर निगम वाराणसी व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोल्ड फागिंग का ट्रायल बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की उपस्थिति में किया गया। इस तकनीक में मशीन में डीजल की जगह पानी का इस्तेमाल किया जाता है।