विश्व जल दिवस पर रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन का होगा आयोजन, टी-शर्ट हुआ लॉन्च
Sadar, Varanasi | Mar 20, 2025 संकट मोचन फाउंडेशन व मदर्स फॉर मदर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस 22 मार्च को रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन का आयोजन होगा। इस क्रम में गंगा के एक किनारे डाउन स्ट्रीम भैंसासुर घाट (राजघाट) से अप स्टीम तुलसीघाट तक सड़क मार्ग से छह किमी तक रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन का आयोजन किया गया है।