सतगावां: राजाबर पंचायत के बैगना में लगभग दो सालों से खराब पड़ा है सरकारी चापाकल लोग नदी, नाले का गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
सतगावां प्रखंड के अंतर्गत सुदुरवर्ती पंचायत राजावर के ग्राम बैगना में पहाड़ी पर कटहल पेड़ के नजदीक पिछले डेढ़ से दो सालों से खराब पड़ा है,सरकारी चापाकल।वहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया की ग्राम बैगना में पीने के पानी के लिए वैसा कुछ व्यवस्था नहीं है।जिसके कारण हमलोगों नदी,नाले और चुंआ का पानी पीने के मजबूर हैं।