कटंगी: सावंगी गांव में घुसकर जंगली रीछ (भालू) ने तीन लोगों पर किया हमला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम सावंगी में एक जंगली भालू यानी की रीछ गांव में घुस आया और 03 लोगों पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घायल हुए तीनों ही लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया। घटना शनिवार की सुबह 07 बजे के बाद की बताई जा रही है। वन मंडल कटंगी के तहत आने वाले सावंगी गांव में सुबह भालू ने जमकर आतंक मचाया।