कटंगी: 85 दिनों बाद भी कटंगी के बड़े तालाब की नहीं बनी सीमाकंन रिपोर्ट, जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी
आज विश्व जल दिवस है गत वर्ष 28 दिसंबर 2023 को विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष ने कटंगी शहर के बड़े तालाब के निरीक्षण के दौरान किया था और शहर की जनता को विश्वास दिलाया था कि तालाब का सीमाकंन के लिए आवेदन कर दिया गया है जल्द ही तालाब की सुरत बदलने वाली है। मगर 02 माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी तालाब की सीमांकन रिपोर्ट का अता-पता नहीं है।