आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने आगामी 20 से 24 नवंबर तक यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को भव्य एवं शानदार स्वरूप दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
मेले में सिखों के सभी दस गुरुओं के इतिहास का सचित्र वर्णन, अंबाला में निर्मित 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के स्मारक पर आधारित प्रदर्शनी तथा प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसके साथ ही गुरु नानक देव जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित ड्रोन और लाइट एंड साउंड शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।