बीकानेर: शीतला गेट में घर में घुसकर कब्जे की कोशिश, महिला से मारपीट और चोरी का आरोप
बीकानेर के शीतला गेट क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर कब्जा करने, मारपीट और चोरी का मामला सामने आया है। डारों का मोहल्ला निवासी गुड्डी पत्नी जाकिर ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ घर में रहती है, जबकि पति विदेश में मजदूरी करता है। आरोप है कि पड़ोसी ससुराल पक्ष के लोग घर में घुसकर कब्जा करने लगे और करीब दो ला