कांके: राजभवन का घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में रोका, समझाने में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2024 स्थायीकरण सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी राजभवन घेराव करने जा रहे थे। हालांकि उन्हें पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया। पुलिस उन्हें समझाने में लगी हुई है। बता दें कि सहायक पुलिसकर्मी स्थायीकरण सहित कई मांगों को लेकर मोरहाबादी मैदान में बीते दो जुलाई आंदोलन कर रहे हैं।