धरहरा: मध्य विद्यालय में छात्रा ने लैब टेक्नीशियन पर गलत हरकत का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
धरहरा प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा ने विद्यालय के लैब टेक्नीशियन पर गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया। घटना की जानकारी सामने आते ही विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।