चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 में खड़ी ट्रक के चालक से छिनताई करने आरोप में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरंगकोचा निवासी अजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थाना प्रभारी बजरंग महतो ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि बीते रात को अजय कुमार महतो अपने अन्य साथी के साथ मिलकर एनएच 33 खड़ी ट्रक के चालक से छिनताई किया था।