चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत रुगड़ी गांव में वृद्धा बालिका माहली का कच्चा मिट्टी का खपरैल मकान बारिश से पूरी तरह से गिर गया है।जिससे वृद्धा बालिका माहली दूसरे के घर में रहने के लिए मजबूर है।गुरुवार दोपहर 12 बजे वृद्धा बालिका माहली ने बताया कि अभीतक आबुआ,पीएम एवं किसी तरह का आवास का लाभ नहीं मिला है।