चौका थाना क्षेत्र के घाटदुलमी सप्ताहिक बाजार में बुधवार शाम 5 बजे चौका पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।जिसमें थाना प्रभारी बजरंग महतो ने अवैध महुआ शराब बेचने वालों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हालत में हाट बाजार में अवैध महुआ शराब नहीं बेचे,इसके बाद भी बेचने के लिए पाये जाने पर कार्रवाई करेंगे।