मंडी: पड्डल ग्राउंड में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित,10 टीमों ने लिया भाग
Mandi, Mandi | Feb 26, 2024 तीन और चार मार्च को सीनियर लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता सुंदर नगर में सुंदर नगर में कराई जा रही है इसी के चलते आज पड्डल ग्राउंड में मंडी कबड्डी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई।यह बात जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल कबड्डी संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी प्रेम सिंह ठाकुर रहे ।