मंडी: सेरी चांदनी में किसान सभा मंडी ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Mandi, Mandi | Feb 26, 2024 किसानों के दमन और मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज मंडी के सेरी चांदनी में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, महिला समिति और नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर किसान सभा के जिला सचिव रामजी दास, सीटू प्रधान भूपेंद्र सिंह और जिला सचिव राजेश कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।