मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम के पास कार की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।