शाहजहांपुर: छात्र हित सर्वोपरि रहेगा, विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाना है लक्ष्य: कुलपति
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र हित सर्वोपरि रहेगा और संस्था को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए संरचनात्मक बदलाव किए जाएंगे। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि प्रवेश, परीक्षा, शिक्षण और परिणाम प्रक्रिया को नियमित व तेज बनाया।