उन्नाव: दही थाना क्षेत्र के मन्या अटेसुआ गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट, 3 लोग घायल
Unnao, Unnao | Mar 7, 2026 दही थाना क्षेत्र के मन्या अट्टेसुवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। गांव निवासी रामखेलावन (60) का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।