बारसोई: मलिकपुर में अग्निपीड़ितों से मिले युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
Barsoi, Katihar | May 16, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के मलिकपुर में शुक्रवार को दिन के तीन बजे अग्निपीड़ितों से मिले युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हसन रजा। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ितों से मिलते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हसन राजा ने बताया कि बीते दिन शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी जिसमें की तीन आवासीय घर जबकि एक गौशाला जलकर राख हो गया।