मौदहा: साइबर ठगों को फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
सुमेरपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मौदहा क्षेत्र के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ एक्टिवेटेड वोडाफोन-आइडिया सिम कार्ड, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। सुमेरपुर पुलिस के अनुसार थाना में दर्ज मुकदमे में वांछित संजय साहू पुत्र हरिकिशन साहू, निव