मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एएसपी ने परेड की ली सलामी, साफ़-सफाई और फिटनेस को लेकर दिए कड़े निर्देश
कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मंगलवार को समय करीब 8 बजे परेड की सलामी ली और टोलीवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया और उन्हें अनुशासन व फिटनेस का संदेश दिया। एएसपी ने मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।