पीपलदा: गेता व खेड़ली में जमीनी विवाद को लेकर हंगामा करने पर पुलिस ने 8 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 7, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गेता व खेड़ली गाँव मे जमीन को लेकर कर रहे विवाद एवं हंगामा कर रहे 8 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि गेता व खेड़ली में जमीन को लेकर हंगामा कर विवाद पैदा कर रहे थे।पुलिस ने इस मामले में दिनेश,अमरलाल,नेमीचंद,मदनलाल,शम्भूदयाल, सुरेंद्र,सुखपाल, भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया।