पीपलदा: इटावा क्षेत्र में भारी बारिश से पार्वती नदी में उफान , राजस्थान से कटा मध्यप्रदेश का संपर्क यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Jul 6, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से नदी नालों में उफान आ गया है। इसके चलते स्टेट हाइवे 70 पर खातोली पार्वती नदी की पुल पर शनिवार सुबह करीब 2 फीट पानी की चादर चलने के बाद राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच संपर्क कट गया है। और कोटा - श्योपुर , ग्वालियर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।जिससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्री परेशान हो रहे है।