पीपलदा: अयाना कस्बे के बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग, लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया
Pipalda, Kota | Jul 6, 2024 अयाना क़स्बे के बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। अयाना क़स्बे में बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल में बैटरी से स्पार्किंग होने पर आग लगी।लगभग 20 मिनट तक मोटरसाइकिल में आग लगी रही।आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना की जानकारी लगते ही थानाधिकारी श्याम चौधरी मय जाप्ते के मौके पर पँहुचे।